फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   22 January became a historic day for Ram devotees.

Rishikesh News: अयोध्या में श्रीराम विराजमान, योगनगरी में हर तरफ सीता-राम

Tue, 23 Jan 2024 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
22 January became a historic day for Ram devotees.
Iरामभक्तों ने दिनभर निकाली शोभायात्राएं, दिन ढलते ही दीपों से जगमगाए मठ-मंदिर और गंगा घाट
विज्ञापन

I

I
I

Iमंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन, शहर में हर तरफ श्रीराम के जयकारेI

22 जनवरी का दिन रामभक्तों के लिए ऐतिहासिक बन गया। अयोध्या में भगवान श्रीराम विराजमान हो गए। योगनगरी ऋषिकेश में हर तरफ सीता-राम की गूंज रही। इस दिन को यादगार बनाने के लिए रामभक्तों ने नगर क्षेत्र में शोभायात्राएं निकाली। घरों और मठ-मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। दिन ढलते ही घरों से लेकर मठ-मंदिर और गंगा घाट दीयों से जगमग हो गए।




सोमवार को रामभक्तों ने नगर क्षेत्र में शोभायात्राएं निकाली। बैंड-बाजे के साथ भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रामधुन पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया।शाम तक ऋषिकेश का मुख्य बाजार से लेकर मोहल्लों में जय श्रीराम के जयकारों से गूंजते रहे। पूरा शहर राम भक्ति में डूबा रहा। घरों के ऊपर जय श्रीराम और जय हनुमान के ध्वज लहराते रहे। घरों में दोपहर से भजन कीर्तन हुए। दिन ढलते ही मानो पूरा शहर दीपावली की तरह जगमग हो गया। रामभक्तों ने गंगा घाटों पर दीये जलाए। मठ-मंदिरों को दीयों से रोशन किया गया। घरों को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed