फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   देश में एक संविधान एक कानून लागू हो

देश में एक संविधान एक कानून लागू हो

Thu, 21 Feb 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
देश में एक संविधान एक कानून लागू हो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेत 370 हटाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्यों ने एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान सदस्यों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। बुधवार को त्रिवेणी घाट परिसर पर उक्रांद से जुड़े सदस्यों ने एक दिवसीय धरना देते हुए पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की कठोर निंदा की। उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त है। जिसके चलते देश में एक संविधान, एक कानून लागू होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति दी जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से देश के अलग-अलग राज्यों से पांच-पांच लाख लोगों को जम्मू कश्मीर में बसाए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे आतंकी गतिविधियों को रोकने में सहायता मिलेगी तथा राज्य सरकार यहां रह रहे कश्मीरियों का सत्यापन कराए। धरना देने वालों में उक्रांद की जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शांति तड़ियाल, प्रेम सिंह नेगी, केडी जोशी, आनंद सिंह तड़ियाल, आशीष भट्ट, मोहित डोभाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed