{"_id":"5c647c18bdec226bbc656f4f","slug":"21550089240-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता से की टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता से की टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । पेयजल निगम में ग्राम सभा मठियाली के पेयजल योजना के लिए की गई टेंडर प्रक्रिया को स्थानीय लोगों ने अधिशासी अभियंता से निरस्त करने की मांग की है। ऐसा न करने पर उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दी है। बुधवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सब्बल सिंह पंवार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मुनिकीरेती स्थित जल निगम कार्यालय में एकत्रित होकर अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंगलवार को जलनिगम कार्यालय में विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई लेकिन इस दौरान टेंडर प्रक्रिया में घोर लापरवाही बरती गई। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर एक व्यक्ति विशेष ठेकेदार का पक्ष लिया। सब्बल सिंह की दलील है कि टेंडर प्रक्रिया समाप्त होने का समय तीन बजे था जबकि उन्होंने दो से 2.30 बजे के बीच टेंडर डाला। इसके बावजूद कुछ लोगों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए टेंडर फार्म को फाड़ दिया। सीधे तौर पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता ने टेंडर प्रक्रिया में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा आगे से विभागीय टेंडर प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा। अब ठेकेदारों को ऑनलाइन टेंडर फार्म भरना होगा इससे टेंडर प्रक्रिया में हो रही धांधली को रोका सकेगा। इस अवसर पर सुरेंद्र कुलियाल बंदेमातरम, निर्मला उनियाल, शांति ठाकुर, दीप भट्ट, सुरेंद्र रतूड़ी, मनोज शर्मा, राजीव गौड, वीरसिंह पंवार आदि मौजूद थे।