{"_id":"5cddc273bdec220708713fbf","slug":"201558037107-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम मौन में दो माह से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम मौन में दो माह से पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । यमकेश्वर विकास खंड के ग्राम सभा जुड़ा के अंतर्गत ग्राम मौन में विगत दो माह से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को काफी दूर से सिर पर पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालत ये हैं कि प्यास बुझाने के लिए ग्रामीणों को करीब एक किमी दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं। पिछले दिनों ग्राम सभा जुड़ा से मौन तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया था। सड़क निर्माण के दौरान ग्राम सभा की पेयजल लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है।
जल संस्थान की उदासीनता के चलते आज तक पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की गई। इसका खामियाजा ग्रामीणों का भुगतना पड़ रहा है। ग्राम मौन के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश ग्वाड़ी ने बताया कि विगत दो माह से ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। एक तरफ भीषण गर्मी का मौसम और दूसरी तरफ लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। विगत दिनों सड़क निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसको ठीक करने की जिम्मेदारी जल संस्थान की है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को इसकी शिकायत की जा चुकी है। हर बार जल संस्थान के अधिकारी पेयजल लाइन जल्द दुरुस्त करनेे का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। सरकारी उदासीनता के चलते गांव में पलायन की स्थिति बन रही है।
कोट्स
- पीडब्लूडी यमकेश्वर खंड की ओर से ग्राम सभा जुड़ा के समीप पार्किंग का निर्माण कराया गया था। इस दौरान जो पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, उसकी जिम्मेदीर पीडब्लूडी विभाग की है।
विज्ञापन
- आरएस रावत, जेई जल संस्थान दुगड्डा खंड
- ग्राम सभा जुड़ा के समीप पार्किंग बनाई गई थी। उस दौरान जो पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी उसको ठीक कर लिया गया है। अगर कहीं अब भी दिक्कत है तो उसे दिखाया जाएगा। जल्द लाइन को ठीक कर दिया जाएगा।
- सत्य प्रकाश राठौर, ईओ पीडब्लूडी लक्ष्मणझूला