फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   थायराइड ग्लैंड कैंसर के उपचार में आए बदलाव पर अध्ययन की जरूरत

थायराइड ग्लैंड कैंसर के उपचार में आए बदलाव पर अध्ययन की जरूरत

Tue, 12 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
थायराइड ग्लैंड कैंसर के उपचार में आए बदलाव पर अध्ययन की जरूरत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित थायराइड ग्लैंड कैंसर विषय पर कार्यशाला में एम्स ऋषिकेश के अलावा एम्स दिल्ली, एसजीपीआई लखनऊ, पीजीआई चंडीगढ़ आदि संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। ईएनटी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला का मुख्य अतिथि एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान एम्स के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने राज्य में थायराइड ग्लैंड कैंसर सर्जरी करने वाले चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार किए गए प्रोजेक्ट को लांच किया।
विज्ञापन

इस दौरान एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने थायराइड ग्लैंड कैंसर उपचार संबंधी पूर्व व वर्तमान पद्धति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि थायराइड ग्लैंड कैंसर की पहचान व उसके शल्य उपचार में आए बदलावों पर अध्ययन की जरूरत है। इस दौरान एम्स दिल्ली के डॉ. आलोक ठक्कर ने रोबोट की मदद से थायराइड ग्लैंड कैंसर की सर्जरी की विधि पर विशेष चर्चा की। पीजीआई लखनऊ के डॉ. ज्ञानचंद ने एंडोस्कोप की मदद से थायराइड ग्लैंड के ऑपरेशन की विधि, पीजीआई चंडीगढ़ की डॉ. राजलक्ष्मी ने थायराइड कैंसर के गले में अन्य स्थानों पर फैलने के उपचार, दिल्ली एम्स की डॉ. शिप्रा अग्रवाल ने पैथालॉजी व मैलिक्यूलर जैनेटिक्स पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

एम्स जोधपुर के डॉ. सौरभ पात्रा ने गले के कैंसर व समाज में रोग की व्यापक स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में हिमालयन कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट निदेशक सुनील सैनी, मैक्स अस्पताल दिल्ली डॉ. सौरभ अरोड़ा, आयोजन समिति को-चेयरमैन डॉ. मनु मल्होत्रा, आयोजन सचिव डॉ. अमित कुमार, पीजीआई चंडीगढ़ डॉ. जैमंती बख्शी आदि ने भी व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डा. मधु प्रिया, डा. अभिषेक, डा. अमित त्यागी, डा. निलोत पाल, डा. उदित, डा. मनीषी, डा.राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed