{"_id":"5c5f37f0bdec22739950c8af","slug":"201549744112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से बार लाइसेंस निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से बार लाइसेंस निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। गंगा सुरक्षा समिति के अध्यक्ष मधु असवाल के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से तीर्थनगरी में शराब की दुकानें व बार लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि गंगा तट पर बसेेे ऋषिकेश में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद भी यहां पर शराब की दुकानें व बार के लाइसेंस दिए जा रहे हैं।
तीर्थनगरी के होटलों को बार लाइसेंस दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों में गलत संदेश जा रहा है। समिति की ओर से गंगा तटों पर जब स्वच्छता अभियान चलाया जाता है तो नदी के किनारे अनगिनत शराब की बोतलें पड़ी दिखाई देती हैं जो बड़े शर्म की बात है। ज्ञापन देने वालों में रोशनी राणा, बिमला बड़ोला, सुनीता उनियाल, धीरा रावत, विजया पुरोहित, प्रमिला रावत, पूनम शर्मा, उर्मिला रतूड़ी, बाला डोभाल, रेखा सेमवाल, प्रेमलता उनियाल आदि मौजूद रहीं।