फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   200 families longing for drinking water in Raiwala

तीन दिन से 200 परिवार पानी के लिए तरस रहे

Wed, 02 Feb 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
200 families longing for drinking water in Raiwala
रायवाला में तीन दिन से पीने का पानी नहीं आने से पेयजल का संकट गहरा गया है। 200 से ज्यादा परिवार पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य ने लोगों की प्यास बुझाने के लिए चार पानी के टैंकर पानी के मंगवाए।
विज्ञापन

ग्रामसभा रायवाला व प्रतीतनगर के कुछ क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से पीने का पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते 200 से ज्यादा परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हैरानी की बात है कि 18 करोड़ की लागत वाली पेयजल योजना का पानी नलों में आने की बजाय सड़कों पर बह रहा है। आनन-फानन में शुरू की गई पेयजल पाइपलाइन कई जगहों से लीकेज हो रही है। इसकी मरम्मत का कार्य जलसंस्थान की ओर से किया जा रहा है। वार्ड सदस्य पूजा कंडवाल, शुभम तिवाड़ी, मोहन कंडवाल और अंकित तिवाड़ी ने बताया कि पानी न आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तीन दिन से लोग इधर-उधर भटक कर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जलसंस्थान के अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की ओर से प्रतीतनगर सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सड़क की खुदाई के दौरान कई जगहों से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके चलते पीने का पानी सड़कों पर बह रहा है। पानी की लीकेज रोकने के लिए जलसंस्थान की ओर से मुख्य वितरण लाइन को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमलेश पंत, सहायक अभियंता जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed