फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   20 new vaccination centers will open in Yognagri

तीर्थनगरी में खुलेंगे 20 नए वैक्सीनेशन सेंटर

Thu, 17 Jun 2021 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
20 new vaccination centers will open in Yognagri
ऋषिकेश। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को बिना स्लॉट बुक किए कोरोना की वैक्सीन लगेगी। ऐसे में वैक्सीनेशन के लिए मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और ऋषिकेश में 20 अतिरिक्त सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को इन दिनों स्लॉट बुक करने के बाद ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। श्रमिक और निम्न वर्गों को स्लॉट बुक करने में परेशानी हो रही है। इन्हीं लोगों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 21 जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए बिना स्लॉट बुक किए वैक्सीनेशन लगाने की घोषणा की है। एसपीएस ऋषिकेश के नोडल अधिकारी डॉ. एस पंत ने बताया कि वर्तमान में 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों के लिए सरकारी अस्पताल और 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए देहरादून रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक में वैक्सीनेशन सेंटर बना हुआ है। यदि 21 जून से वैक्सीनेशन का कार्य ओपन हुआ तो इसके लिए ऋषिकेश में चार अन्य केंद्र बनाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में यमकेश्वर ब्लॉक में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए दो वैक्सीनेशन सेंटर बने हैं। यदि 21 जून से इसी वर्ग के लिए वैक्सीनेशन का कार्य बिना स्लॉट के शुरू हुआ तो यमकेश्वर ब्लॉक में दस अतिरिक्त वैक्सीनेशन सेंटर खोला जाएगा।कोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि अभी बिना स्लॉट के वैक्सीनेशन लगाने का कोई आदेश नहीं हुआ है। यदि ऐसा आदेश होता है तो इसके लिए फिर उन्हें चार-पांच अतिरिक्त सेंटर और बनाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed