फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   20 cases of illicit liquor seized, one arrested.

Rishikesh News: 20 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
20 cases of illicit liquor seized, one arrested.
ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी के प्रयोग किए जा रहे पिकअप वाहन को सीज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार रात गुलर पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके मौके से वाहन चालक अनुराग (21) उर्फ सागर निवासी ग्राम निरंजनपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त शराब हरिद्वार के शिवालिक नगर क्षेत्र से श्रीनगर ले जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और वाहन को सीज कर दिया गया है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना नरेंद्रनगर में भी मामला दर्ज है। ऐसे में पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी बड़े शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं और इस खेप की आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed