फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   1995 batch students celebrated silver jubilee celebrations at HIMS

एसआरएचयू जौलीग्रांट में मेडिकल कालेज के पुराने छात्रों ने यादें की ताजा

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
1995 batch students celebrated silver jubilee celebrations at HIMS
01 जौलीग्रांट हिमालयन यूनिवर्सिटी में आयोजित एलयूमीनाई मीट में शामिल पुरातन छात्र छात्राएं। - फोटो : RISHIKESH
स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया। इसमें एचआईएमएस साल 1995 के पुरातन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रजत जयंती समारोह में उन्होने कॉलेज से जुड़ी पुरानी यादों का साझा किया।
विज्ञापन

एसआरएचयू में दूसरी एल्युमिनाई मीट आयोजित की गई। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के पहले बैच के पुरातन छात्र-छात्राओं ने कालेज से जुड़े संस्मरण बताए। सभी ने कहा कि एसआरएचयू एजुकेशन हब के रूप में स्थापित हो चुका है। चिकित्सा शिक्षा में एक प्रतीक बन गया है।समारोह में कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि छात्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है। पूर्व छात्र हमारे ब्रांड एंबेसडर है। प्रति कुलपति डॉ. विजेन्द्र चौहान ने कहा कि संस्थान के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इससे पहले समारोह का शुभारंभ संस्थापक डॉ. स्वामीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में डॉ. शेखर त्यागी, डॉ. चारू जिंदल, डॉ. मुश्ताक अहमद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल जेठानी, डॉ. रेणु धस्माना, डॉ. विनित महरोत्रा, एल्युमिनाई एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed