{"_id":"5ccca2b8bdec2207863aa22a","slug":"191556914872-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई करोड़ से होगा ओवरहैड टैंक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई करोड़ से होगा ओवरहैड टैंक का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। विधानसभा डोईवाला के राजीवनगर और केशवपुरी समेत आसपास क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए ढाई करोड़ की लागत से राजीवनगर केशवपुरी में ओवरहैड टैंक का निर्माण किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता के बाद गतिविधियां तेज हो जाएगी। शुक्रवार को राजीवनगर और केशवपुरी के लोगों ने मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार को समस्या से अवगत कराया था। सीएम के ओएसडी पंवार ने बताया कि क्षेत्र में ओवरहैड टैंक का निर्माण करना प्रस्तावित है। चुनाव आचार संहित समाप्त होते ही टेंडर जारी करने से लेकर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि ओवरहैड टैंक से राजीवनगर और केशवपुरी के अलावा नगरीय इलाकों को भी सुचारु पेयजल आपूर्ति की हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर आदि से लोगों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान पूर्व प्रधान रवि पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल रावत, प्रेमकुमार, अश्वनी कुमार, महेंद्र प्रसाद, शिवदेव दास, पुनीत वर्मा, राकेश नौटियाल, मनीष नेगी और नरेंद्र नेगी आदि ने मौजूद रहे।