फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   टिहरी ब्लास्टर टीम ने जीता पहला मैच

टिहरी ब्लास्टर टीम ने जीता पहला मैच

Wed, 27 Mar 2019 01:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
टिहरी ब्लास्टर टीम ने जीता पहला मैच
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर पांच दिवसीय जिला क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच टिहरी ब्लास्टर व टिहरी स्मैशर के बीच खेला गया। इसमें टिहरी ब्लास्टर टीम विजेता रही। मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी व हंस फाउंडेशन के स्थानीय प्रभारी प्रदीप राणा ने खिलाड़ियों के परिचय के साथ शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला मैच टिहरी ब्लास्टर व टिहरी स्मैशर के बीच खेला गया।

टिहरी स्मैशर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टिहरी स्मैशर टीम ने 17 ओवरों में 102 रनों का लक्ष्य रखा। इसमे संजीव सजवाण ने 51 रन और समृद्ध ने नाबाद 22 बन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टिहरी ब्लास्टर टीम ने मात्र 12 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। इसमें अर्चित ने सर्वाधिक 44 रन और शुभम वर्मा ने 22 रन बनाएं। प्रतियोगिता में नीरज कोटवाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुलियाल ने बताया कि जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित टीम को प्रदेश क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर मनीष डिमरी, राजवीर भंडारी, दिनेश शर्मा, शंकर राय, नितिन कुलियाल, रवि भंडारी, देवेंद्र शाह, राविंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed