{"_id":"5c647c04bdec221309520e60","slug":"191550089220-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी के तालाब और नालियों की सफाई न होने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी के तालाब और नालियों की सफाई न होने पर भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नंदू फार्म के प्रवेश द्वार पर गंदे पानी के तालाब और नालियों की सफाई न होने की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी, नगर निगम के सहायक अभियंता तथा नेशनल हाईवे के जूनियर इंजीनियर का घेराव किया। बुधवार को नंदू फार्म में गंदे पानी के जमा होने तथा नालियों में पानी की निकासी की स्थिति का जायजा लेने उप जिलाधिकारी प्रेमलाल, नगर निगम के सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण तथा एनएच के जेई अरविंद प्रताप पहुंचे।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने पार्षद राधा रमोला, पार्षद विजय बडोनी तथा जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी और एनएच के जेेई का घेराव कर प्रदर्शन किया। पार्षद राधा रमोला ने कहा कि नंदू फार्म के प्रवेश द्वार पर कई वर्षों से गंदे पानी का तालाब बना हुआ है। इस मामले को कई बार अधिकारियों के समक्ष रखा गया, मगर संज्ञान किसी ने भी नहीं लिया। उन्होंने इसके लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यहां की नालियों में पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी जमा रहता है। इस गंदे पानी में मच्छर आदि विषाणु पैदा होकर गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहे हैं।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाले पर जो अतिक्रमणकर्ता है, उन्हें तत्काल नोटिस भेजे जाएं। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, आईडीपीएल चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट, डीडी पंत, पृथ्वीराज ध्यानी, विनोद मिश्रा, विष्णु भंडारी, लीना गैरोला, वंदना ममगाईं, रेखा कंसवाल, जयवीर शर्मा, विनय कंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कोट्स
नंदू फार्म में गंदे पानी की जमा होने तथा नलियों में पानी की निकासी न होने की जानकारी मिली थी। इसलिए मैं वहां स्थिति जानने पहुंचा था। स्थानीय लोगों की समस्या जानने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पानी की निकासी के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
- प्रेमलाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश
विभाग की ओर से पानी की निकासी के लिए नाली को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र में कुछ स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इस मामले में विभाग के अधिशासी अभियंता ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया, जो विफल रहा।
- अरविंद प्रताप, जूनियर इंजीनियर नेशनल हाईवे