फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   18 thousand cheated in lieu of getting 10th pass

10वीं पास करवाने के एवज में ठगे 18 हजार

Mon, 09 Sep 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
18 thousand cheated in lieu of getting 10th pass
कोतवाली क्षेत्र में 10वीं की परीक्षा पास करवाने के नाम पर 18 हजार ऐंठने का मामला सामने आया है। खुद को इंस्टीट्यूट की संचालिका बताने वाली महिला ने पीड़ित की परीक्षा भी कराई लेकिन छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी परीक्षा का परिणाम नहीं आया। पीड़ित ने जब संचालिका से संपर्क करने की कोशिश की तो उससे बात हो पाई। आफिस भी महीनों से बंद पड़ा हुआ है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

तहरीर में शिवाजी नगर निवासी शिवा मंडल ने बताया कि वह हरिद्वार मार्ग स्थित एक संस्थान में गया। यहां संस्थान की संचालिका डूटिमॉनी बगलानी ने बताया कि उनकी एक ओपन स्कूल में अच्छी बातचीत है। वह 10 कक्षा में उन्हें पास करा देंगी। इसके लिए संचालिका ने बीते वर्ष नौ जुलाई 2018 को छह हजार रुपये जमा करवाने को कहा और रसीद दी। पीड़ित का कहना है कि अचानक नवंबर माह में संचालिका ने दूसरी किश्त में नौ हजार रुपये और जमा करने को कहा। यह धनराशि भी पीड़ित ने 27 नवंबर 2018 को जमा कर दी। इसके बाद उसने दिसंबर में देहरादून स्थित केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा भी दी। छह माह से अधिक समय बीत जाने और परीक्षा का रिजल्ट नहीं आने पर पीड़ित ने उक्त महिला से संपर्क करना चाहा। उक्त महिला का आफिस भी बंद है और महिला का फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
मामला मेरे संज्ञान में अभी नहीं आया है। यदि ऐसा मामला है तो इस पर गंभीरता से विचार करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
- रितेश शाह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed