{"_id":"6ab9135b295e9b16d506fe9b","slug":"18-samples-of-sweets-spices-and-food-products-failed-to-meet-quality-standards-during-testing-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-146952-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मिठाई, मसाले और खाद्य पदार्थो की जांच में 18 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मिठाई, मसाले और खाद्य पदार्थो की जांच में 18 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे
Sun, 27 Sep 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
डोईवाला। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को डोईवाला के समीपवर्ती क्षेत्रों के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
रविवार को नुन्नावाला, रेशममाजरी, लालतप्पड़ और छिद्दरवाला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से मिठाई की दुकानों, रेस्टारेंट और ढाबों समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। जांच में 91 खाद्य पदार्थों में से 18 मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। विश्लेषणशाला के माध्यम से मिठाई के सात, दूध और दुग्ध पदार्थों के 13, मसालों के 32, अनाज और अनाज उत्पादों के 27, तेल के आठ और चार अन्य खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान 18 खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। विभाग की ओर से संबंधित खाद्य कारोबारियों और निर्माण इकाईयों को नोटिस जारी किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन मनीष सयाना ने बताया कि अभियान का मकसद खाद्व कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा के मानकों के प्रति जागरूक करने के अलावा लोगों को गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह, रमेश सिंह, संजय तिवारी, जितेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।