फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गेस्ट लेक्चर से मिली विद्यार्थियों को जानकारियां

गेस्ट लेक्चर से मिली विद्यार्थियों को जानकारियां

Sat, 23 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट लेक्चर से मिली विद्यार्थियों को जानकारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के हिमालयन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित गेस्ट लेक्चर में विशेषज्ञों ने तेजी से चल रही विकास की प्रक्रिया छात्र छात्राओं को समझाई। कहा कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आने वालों के लिए सफलता के काफी अवसर हैं। एसआरएचयू में आयोजित गेस्ट लेक्चर में टाटा लिमिटेड प्रोजेक्ट के अनूप डोबरियाल ने कहा कि देश प्रगति के पथ पर बेहद तीव्र गति से चल रहा है। देश में दो सौ किमी की रफ्तार से दौड़ने वाली रेलगाड़ी रेलवे द्वारा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अवसरों की भरमार है। इस क्षेत्र में रियल इस्टेट के अलावा पुल निर्माण, हाईवे निर्माण, एयरपोर्ट, डैम निर्माण के लिए प्लानिंग, डिजाइनिंग और सरंचनात्मक को बनाने में अवसरों का सृजन हो रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ. आरसी रमोला ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग का कार्य क्षेत्र काफी फैला हुआ है। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार क्षेत्र का चयन कर सकते हैं। कहा कि इंजीनियर को रोज एक नए प्रोजेक्ट को चुनौतियों के रूप में लेकर काम करना पड़ता है। लेक्चर में सिविल इंजीनियरिंग में कंस्ट्रक्शन प्लाट इंजीनियर, टेक्नीशियन, प्लानिंग इंजीनियर, कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और सुपरवाइजर जैसे अवसर के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed