फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   सौंग नदी पर बांध बनने से सिंचाई व्यवस्था होगी प्रभावित

सौंग नदी पर बांध बनने से सिंचाई व्यवस्था होगी प्रभावित

Sun, 10 Feb 2019 02:02 AM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सौंग नदी पर बांध बनने से सिंचाई व्यवस्था होगी प्रभावित
river - फोटो : amar ujala
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंग नदी पर बांध बनाए जाने को लेकर डोईवाला क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की। उपजिलाधिकारी डोईवाला को ज्ञापन देकर भविष्य में आने वाली समस्याओं के दृष्टिगत ध्यान दिलाया। शनिवार को कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार डोईवाला के माध्यम से उपजिलाधिकारी डोईवाला को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सौंग नदी पर बांध बनाए जाने का शिलान्यास किया है।
विज्ञापन

बांध की खुदाई के कारण पानी सूख जाएगा, जिससे डोईवाला क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना शुरू हो जाएगा। कहा कि भविष्य में संभावित सिंचाई की समस्या के निदान के लिए सरकार को किसानों को वैकल्पिक व्यवस्था से भी अवगत कराया चाहिए। कहा कि यदि सरकार ने संभावित समस्या पर गौर नही किया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, किसान नेता गुरदीप सिंह, रणजीत सिंह बॉबी, तेजपाल सिंह, नवीन मिश्रा, अब्दुल कादिर, अजीत सिंह, जुल्फिकार अली, रहमान अली, गुलाम मुस्तफा, अजय सिंह रावत आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed