फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   16 players selected for under 19 T-20

टी-20 के लिए 16 खिलाड़ी चयनित

Tue, 16 May 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Tue, 16 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
16 players selected for under 19 T-20
क्रिकेट - फोटो : Demo pic

राजस्थान में 23 मई से आयोजित होने वाली सरदार वल्लभ भाई पटेल अंडर-19 ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन कर लिया गया है। सोमवार को हुए  ट्रायल के दौरान 57 प्रतिभागियों में से 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।     

विज्ञापन


 
सरदार वल्लभ भाई पटेल अंडर-19 ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप- 2017 का आयोजन राजस्थान के करणसर में 23 मई से होना है। इसके लिए सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी व इंडो स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 क्रिकेट टीम चयन का ट्रायल राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय, ऋषिकेश के खेल मैदान में किया गया।
विज्ञापन



एकेडमी के कोच दुर्गेश पुन ने बताया कि टीम के लिए आयोजित टायल में 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें से उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 16 खिलाड़ियों को अंतिम सूची व पांच क्रिकेटरों को स्टैंडबाई में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम को तीन लीग मैच खेलने हैं। इसके परिणाम के आधार पर अगले राउंड की स्थिति तय की जाएगी। इस मौके उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल के चयनकर्ता अशद आलम, राजेश नेगी, अमित कुमार, ख्याति शर्मा, शक्ति रतूड़ी, निशा, अनीता प्रधान, प्रिया ढसाल, राजेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।



अंडर-19 ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों में अंकित असवाल पौड़ी गढ़वाल, रागवेंद्र शुक्ला उपकप्तान पौड़ी गढ़वाल, योगेंद्र, अरविंद मौर्य उधमसिंहनगर, टिहरी जिले से नीरज कोटवाल, आयुष, नवनीत जोशी,  सुधांशु कठैत, नितिन प्रसाद, अनुज कुड़ियाल, निर्मल भट्ट, देहरादून से मयंक गोयल, अमन थापा, आशुतोष सुरीरा, आशीष शर्मा, अमन शर्मा, हल्द्वानी के शुभम डबराल, पंकज धवन, रुद्रप्रयाग से वसीम, अमन संतवाल व शंकर रावत शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed