{"_id":"5d151ff08ebc3e3cf975f56a","slug":"156166550017-rishikesh-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त का पार्षदों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त का पार्षदों ने किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम में पार्षदों के लिए बैठने की व्यवस्था न होने पर बृहस्पतिवार को पार्षदों का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान का घेराव कर पार्षदों के लिए अलग से कक्ष निर्माण कराने की मांग उठाई। चेताया कि अगर जल्द कक्ष निर्माण न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
पार्षद अजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठक में निगम के पार्षदों के लिए अलग से कक्ष निर्माण का प्रस्ताव पारित हो चुका है। इसके लिए बोर्ड बैठक में पांच लाख रूपए पर सहमति भी बन चुकी है। मगर आज एक माह बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हुई। इस पर नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण को बुलवाकर उन्हें जल्द से जल्द ही एस्टीमेट तैयार करने और प्रक्रिया के अनुसार टेंडर आमंत्रित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त का घेराव करने वालों में पार्षद विकास तेवतिया, गुरविंदर सिंह, विजय बडोनी, राकेश, देवेंद्र प्रजापति, शंभु पासवान आदि शामिल रहे।