{"_id":"5d151fe38ebc3e3cf05328cd","slug":"15616654871343-rishikesh-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी का तापमान पहुंचा 43 डिग्री, भीषण गर्मी और उमस लोगों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी का तापमान पहुंचा 43 डिग्री, भीषण गर्मी और उमस लोगों का बुरा हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ऋषिकेश में उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लू के थपेड़ों के आगे हर कोई बेबस नजर आया। लोगों को सिर ढककर घर से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा। गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में गंगा घाटों का रुख किया। आस के पास के झरनों और प्राकृतिक जल स्रोतों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।
उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन झमाझम बारिश अभी नहीं हुई है। अलबत्ता, वातावरण में उमस बरकरार है। लोगों को गर्मी से निजात पाने का एक उपाय जल स्रोत ही दिखे। गंगा घाटों त्रिवेणी घाट, र्साइं घाट, रामझूला नावघाट, लक्ष्मणझूला घाट के साथ ही प्राकृतिक जलस्रोतों नीरगड्डू, गरूड़चट्टी आदि में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं, डोईवाला स्थित लच्छीवाला का नेचर पार्क भी पर्यटकों से गुलजार रहा। लोगों ने पानी में जमकर अठखेलियां की।
वायरल के साथ ही आंखें दुखने की शिकायतें बढ़ीं
मौसम बदलने के साथ ही रोग भी अपना झपट्टा मारने लगे हैं। वायरल बुखार के साथ ही आंखें दुखने की शिकायत लेकर भी मरीज फिजिशियनों के पास जा रहे हैं। अस्पतालों में ओपीडी में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।