{"_id":"5d0e8d378ebc3e0a3936f0ae","slug":"15612347264-rishikesh-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में जल्द होगी पेट संबंधी रोगों की सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में जल्द होगी पेट संबंधी रोगों की सर्जरी
Sun, 23 Jun 2019 11:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
aiims rishikesh
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जल्द सर्जिकल गैस्ट्रो एंट्रोलॉजी डिपार्टमेंट की ओपीडी औपचारिक रूप से कार्य करने लगेगी। संस्थान के स्तर पर इसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सर्जिकल गैस्ट्रो ओपीडी में मरीजों को पेट से जुड़े जटिल रोगों की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि सर्जिकल गैस्ट्रो एंट्रोलॉजी विभाग के अंतर्गत मरीजों के पेट संबंधी रोगों का सर्जरी से निदान किया जाएगा, जिसमें आहार नाल व उदर पेट की कैंसर सर्जरी, एसिड से जली आहार नाल व पेट में होने वाली रुकावट को ऑपरेशन से दूर करना, लीवर, पेन क्रियाज, गॉल ब्लेडर के कैंसर की सर्जरी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा संस्थान के सर्जिकल गैस्ट्रो विभाग में रोगियों को पित्ताशय निकालते समय पित्त नली को होने वाले नुकसान की सर्जरी, शराब के सेवन से पेनक्रियाज (अग्नाशय) को होने वाले नुकसान की सर्जरी, बड़ी आंत व गुदा द्वार के कैंसर की सर्जरी व आंतों में होने वाले अल्सर छालों का सर्जरी से उपचार आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निकट भविष्य में संस्थान सर्जिकल गैस्ट्रो डिपार्टमेंट में एमसीएस कोर्स सुपर स्पेश्यिलिटी कोर्स भी शुरू करेगा।
विज्ञापन
लीवर ट्रांसप्लांट सेंटर भी होगा स्थापित
एम्स निदेशक ने बताया कि एम्स में जल्द ही लीवर ट्रांसप्लांट सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा संस्थान की ओर से विभाग के माध्यम से जल्द ही समीपवर्ती दुरुस्त इलाकों में मासिक शिविरों के आयोजन किया जाएगा, इससे इस विषय से जुड़े जटिल मरीजों की पहचान, जांच व उपचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि ओपीडी में नए मरीजों का परीक्षण मंगलवार व बृहस्पतिवार को और पुराने रोगियों को परीक्षण की सुविधा शनिवार को मिल सकेगी।
विज्ञापन