{"_id":"5d000c99bdec2207626c62c0","slug":"156028430414-rishikesh-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनहित के नाम पर नाले पर कब्जे का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनहित के नाम पर नाले पर कब्जे का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गुमानीवाला में वन विभाग की एनओसी लिए बिना एक ठेकेदार ने नाला निर्माण शुरू करवा दिया। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के कार्य में अनियमितता दिखने पर वन विभाग से शिकायत की। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने काम को रुकवा दिया है। गुमानीवाला स्थित शिव मंदिर के सामने निर्माण के नाम पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। यहां नाला निर्माण के लिए न तो नगर निगम से टेंडर हुआ और न नियमानुसार अनुमति ली गई। इसके बावजूद भूमाफियाओं ने जनहित कार्य की आड़ में अवैध कब्जे की पूरी रणनीति बना डाली। स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण पर आपत्ति जताते हुए वन विभाग से शिकायत की। इसके बाद घपले का भंडाफोड़ हुआ।
मजे की बात यह है कि वन विभाग की जमीन पर हो रहे नाला निर्माण के लिए कोई विभागीय एनओसी भी नहीं ली गई। नाले पर काम कर रहे ठेकेदार ने नाले की चौड़ाई को कम कर दिया और आगे तक मिट्टी बिछा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेंज अधिकारी आरपीएस नेगी ने काम रुकवा दिया है। रेंज अधिकारी ने बताया कि यहां पर नाले में पुश्ता निर्माण के लिए नगर निगम ने कोई एनओसी नहीं ली है। लिहाजा कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कोट्स
गुमानीवाला स्थित शिव मंदिर के सामने नाले पर पुश्ता निर्माण कार्य की एनओसी नहीं ली है। यह जनहित का कार्य है। छोटे निर्माण कार्य कोटेशन के आधार पर आवंटित किए जाते हैं। इस संबंध में बुधवार को वन विभाग के रेंज अधिकारी के साथ मौका मुआयना किया जाएगा।
विज्ञापन
- आनंद मिश्रवाण, सहायक अभियंता, नगर निगम ऋषिकेश