{"_id":"5ceee424bdec2207843c0981","slug":"155915989220-rishikesh-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम ने खोला ऑनलाइन बुकिंग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम ने खोला ऑनलाइन बुकिंग काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
चारधाम यात्रा के लिए बस ट्रांजिट कंपाउंड में परिवहन निगम ने अपना आनलॉइन बुकिंग काउंटर तैयार कर लिया है। पहले यहां पर काउंटर बनाने को लेकर नगर निगम ने आपत्ति जताई थी। काउंटर पर शुक्रवार से कार्य शुरू हो जाएगा।
बीटीसी में स्थित परिवहन निगम रोडवेज कार्यालय के बाहर में काउंटर का निर्माण कराया जा रहा था। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने निगम की जमीन पर निर्माण न करने का हवाला देते हुए काम को रुकवा दिया था। इस पर रोडवेज के अधिकारियों ने मेयर से गुहार लगाई और चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन काउंटर खोलने के लिए कहा। मेयर की हामी भरने के बाद काउंटर के रुके निर्माण कार्य को तुरंत रोडवेजकर्मियों ने पूरा कराया।
---
मेेयर की हामी के बाद काउंटर के रुके कार्य को पूरा कराया गया है। इसमें चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग काउंटर, रोडवेज की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा, पूछताछ और पास बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चारधाम यात्राकाल में अंदर कार्यालय में अत्यधिक भीड़ बढ़ जाने के कारण बाहर काउंटर बनाने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार से काउंटर पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-विपिन कुमार, कार्यालय सहायक, परिवहन निगम बीटीसी