फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने काम ठप करने की दी चेतावनी

भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने काम ठप करने की दी चेतावनी

Tue, 28 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने काम ठप करने की दी चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्य नगर आयुक्त (एमएनए) से मुलाकात कर पूर्व और वर्तमान में किए गए निर्माण कार्यों का तुरंत भुगतान करने की माेंग की है। एमएनए ने एसोसिएशन को दो दिन में सभी भुगतान करने की बात कही। इस पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने आगाह किया है कि यदि तय समय में भुगतान नहीं किया गया तो सभी काम ठप कर दिए जाएंगे। ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक आर्या और महासचिव रंगपाल सिंह के नेतृत्व में ठेकेदारों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एमएनए चतर सिंह चौहान से मिला।
विज्ञापन

इस दौरान ठेकेदारों ने कार्यों के भुगतान न मिलने की शिकायत की। एसोशिएसन के अध्यक्ष अशोक आर्या ने कहा कि ठेकेदारों ने कार्य पूर्ण कर दिए हैं, इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसी कार्यप्रणाली की वजह से ठेकेदारों का काफी पैसा फंस गया है और परिवार चलाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पूर्व में मेयर को भी ज्ञापन सौंप कर इस समस्या से अवगत कराया गया था। उस दौरान आश्वासन दिया गया था कि 15 अप्रैल तक भुगतान हो जाएगा। इसके बावजूद निर्माण विभाग की हठधर्मिता के चलते भुगतान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने यह आरोप भी लगाया कि लेखा विभाग और निर्माण विभाग में आपसी सामंजस्य न होने के कारण ऐसी नौबत आई है। निगम में बजट होने के बावजूद निर्माण और लेखा विभाग के अफसर विकास कार्यों में अड़चनें पैदा कर रहे हैं। इस पर एमएनए ने ठेकेदारों को भरोसा दिलाया कि दो दिन में समस्त भुगतान करवा दिया जाएगा। इस मौके पर एनएम सिंह, मुनेश कुमार, शेर सिंह रावत, बसंत लाल, विजय वर्मा, अमरीश गर्ग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed