फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   जैन समाज ने मनाया भगवान ऋषभदेव का जन्म दिन

जैन समाज ने मनाया भगवान ऋषभदेव का जन्म दिन

Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
जैन समाज ने मनाया भगवान ऋषभदेव का जन्म दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । दिगंबर जैन समाज की ओर से पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन माता मरू देवी के गर्भ से उत्पन्न भगवान ऋषभ देव के जन्मोत्सव पर मंगलाचार का आयोजन कर खुशियां मनाई गईं। पुराना रोडवेज बस अड्डा में सुरत्नसागर के सानिध्य में आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन सर्व प्रथम गर्भ कल्याणक की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भगवान ऋषभ देव के जन्मोत्सव पर मंगलाचार के साथ ही यज्ञ पूजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान माता मरुदेवी की गोद भराई की रस्म पूरी करने के बाद माता की मंगल आरती की गई। सुरत्ना सागर महाराज ने श्रोताओं को भगवान ऋषभदेव के जन्म का वृत्तांत सुनाया। संध्याकालीन के समय महाराजा नाभिराय का सुंदर दरबार सजाया गया। इसके बाद बच्चों की ओर से गीत, नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सुरेशचंद्र जैन, विनोद कुमार जैन, बालेश जैन, संदीप कुमार जैन, मनोज कुमार जैन, पीके जैन, श्रवण जैन, उमा राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed