फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   सीएम के ओएसडी ने किया सीएचसी का निरीक्षण

सीएम के ओएसडी ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Sat, 02 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
सीएम के ओएसडी ने किया सीएचसी का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में मरीजों और तीमारदारों को हो रही असुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा डोईवाला की समीक्षा बैठक के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए हैं। ओएसडी पंवार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून एसके गुप्ता को डिजिटल एक्सरे मशीन, कलर अल्ट्रासाउंड मशीन के अलावा ओटी के लिए जरूरी उपकरणों सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य मशीनों के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाईएस बिष्ट को स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी रखने के निर्देश दिए। बाद में ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो पहुंचकर एम्स के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान थानो स्वास्थ्य केंद्र में एम्स द्वारा बेहतर और सुविधाओं सहित संचालन करने पर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान जिला मंत्री दिनेश सजवाण, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष रोहित क्षेत्री, महामंत्री ललित पंत, मंदीप बजाज, चंद्रकला ध्यानी, सतेंद्र चौधरी, संजीव लोधी, पंकज शर्मा, राकेश नौटियाल, लच्छीराम लोधी, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed