फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   श्रीकृष्णकुंज आश्रम में ब्रह्म महोत्सव शुरू

श्रीकृष्णकुंज आश्रम में ब्रह्म महोत्सव शुरू

Sat, 04 May 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्णकुंज आश्रम में ब्रह्म महोत्सव शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । श्री कृष्णकुंज आश्रम में श्री वेणु गोपाल के पांच दिवसीय ब्रह्म महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गंगा पूजन के साथ ही संत महात्माओं के प्रवचन किए गए। इस मौके सभी संत महात्माओं ने गंगा पूजन के साथ ही श्रीमद्भागवत गीता का स्मरण किया। इस दौरान देश भर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान श्री वेणुगोपाल की शोभायात्रा में शामिल होकर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा कृष्णकुंज आश्रम से शुरू होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए त्रिवेणीघाट परिसर में पहुंची। त्रिवेणी घाट गंगा तट पर मां गंगा का पूजन कर शोभा यात्रा को संपन्न किया गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा का नगर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों की ओर से फूल वर्षाकर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के बाद कृष्णकुंज आश्रम में अरणि मंथन कर अग्नि प्रज्वलित की गई। इसी अग्नि से पांच दिन तक चलने वाले यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गोपाल बौरा, गोपालाचार्य, राजेश पांडे, राकेश शर्मा, विजय वशिष्ठ, रवि शास्त्री, रोशन लाल, यतीश शर्मा, अशोक अरोड़ा, सत्यपाल यादव, मारकंडेय शर्मा, निधि वशिष्ठ, उमा शर्मा, शरद भटनागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed