{"_id":"5cbb8200bdec221445023cc2","slug":"141555792384-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने दी आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने दी आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एम्स से निष्कासित कर्मचारियों की बहाली की मांग के लिए मेयर अनिता ममगाईं पार्षदों के साथ धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने एम्स प्रशासन को निष्कासित कर्मचारियों के पक्ष में आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी। शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचीं मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि एम्स प्रशासन की हठधर्मिता अब बर्दाश्त से बाहर है, जो अधिकारी स्थानीय नागरिकों का रोजगार छीन रहे हैं जल्दी उनको राज्य की सीमा से बाहर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार देने की घोषणा की थी। घोषणाओं को अमल में लाने का काम अधिकारियों का होता है। राग और द्वेष की भावना को पनपाने के बजाए एम्स प्रशासन को घोषणा के अनुरूप स्थानीय लोगों को उसका लाभ देना चाहिए। मेयर ने आगामी 22 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया है। इसमें शहर की संभावित जनता राजनीतिक गैर राजनीतिक दल के सभी लोगों से अपील की गई है कि वह बैठक में पहुंचे और स्थानीय लोगों को उनका हक दिलाने में मदद करें।
इस अवसर पर जयेंद्र रमोला, पार्षद राकेश सिंह, अजीत सिंह, विजय बडोनी, भगवान सिंह पंवार, सुरेंद्र मोंगा, गुरविंदर सिंह, जगत नेगी, सरोज देवी, राजेश शर्मा, अरविंद हटवाल, वेदप्रकाश शर्मा, विक्रम भंडारी, युद्धवीर चौहान, मनीषा वर्मा, कमला नेगी, कुसुम जोशी आदि उपस्थित रहे।