फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पदक विजेता खिलाड़ियों को विधान सभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

पदक विजेता खिलाड़ियों को विधान सभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Wed, 13 Feb 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
पदक विजेता खिलाड़ियों को विधान सभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कंप्लीट हेल्थ मार्शल आर्ट एकेडमी ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सम्मानित किया। मंगलवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वर्ण पदक विजेता जयराज, रजत पदक विजेता शिवानी थापा, कीर्तन भंडारी, कांस्य पदक विजेता कलश बलूनी, शेखर पैन्यूली, सुजल भारद्वाज, अर्जुन थापा को पदक व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अग्रवाल ने विजयी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी और खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास करने की बात भी बात कही। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में खेलों के क्षेत्र में अनेक अवसर हैं, आवश्यकता इस बात की है कि हम अच्छे खिलाड़ियों को तराश कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील रहें। इस अवसर पर कंप्लीट हेल्थ मार्शल आर्ट एकेडमी के एशियन खिलाड़ी व कोच राजेंद्र गुप्ता, अभिषेक नेगी, सिद्धार्थ आदि खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed