फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   14 domestic cylinders seized from refilling center

Rishikesh News: रिफिलिंग सेंटर से 14 घरेलू सिलिंडर जब्त

Sat, 30 Mar 2024 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
14 domestic cylinders seized from refilling center
पूर्ति विभाग ने श्यामपुर स्थित एक रिफिलिंग सेंटर में कार्रवाई की। मौके से 14 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किया किया गया। इनमें कुछ भरे हुए तो कुछ खाली थे। घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्ति विभाग को सूचना मिली कि श्यामपुर स्थित एक रिफिलिंग सेंटर में घरेलू गैस का अवैध कारोबार चल रहा है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का दुरुपयोग होने की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि शहर में घरेलू गैस के दुरुपयोग रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद घरेलू गैस के दुरुपयोग रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन



व्यावसायिक प्रयोग नहीं रोक पा रहा पूर्ति विभाग

खाद्य आपूर्ति विभाग घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक प्रयोग नहीं रोक पा रहा है। दुकानों, होटलों और ढाबों में खुलेआम घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग हो रहा है। विभाग की ओर से जो अभियान चलाया जा रहा है वह रस्म अदायगी जैसा है। आईएसबीटी, तपोवन, रामझूला, स्वर्गाश्रम, नटराज चौक, रानीपोखरी, ढालवाला, चंद्रेश्वर नगर, लक्ष्मणझूला रोड, श्यामपुर स्थित होटलों और ढाबों में खुलेआम घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग हो रहा है। कई होटलों और ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडरों को वाणिज्यिक सिलिंडरों में भरा जा रहा है। वहीं कुछ जगहों पर घरेलू गैस सिलिंडरों को रिफिल कर छोटे सिलिंडरों में भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed