फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एनओसी नहीं लेने पर 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस

एनओसी नहीं लेने पर 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस

Mon, 06 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
एनओसी नहीं लेने पर 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा की अनौपचारिक रूप से शुरूआत हो चुकी है। इस बीच अग्निशमन विभाग भी सक्रिय हो गया है। अग्निशमन विभाग ने रविवार को रेस्टोरेंट, होटल व विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 20 व्यावसायिक संस्थान ऐसे पाए गए जिन्होंने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं लिया है। कई साल से बिना एनओसी के संचालित हो रहे संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन ऋषिकेेश के क्षेत्रांतर्गत देहरादून रोड स्थित टिपटॉप रेस्टोरेंट, होटल चंद्रभागा, मोती महल, स्पर्श गंगा, ऋषभ लॉज, हिमालय, बीटीसी रोड स्थित होटल दिग्विजय, अमन पैलेस, हरिद्वार रोड स्थित गंगा पेइंग गेस्ट हाउस, होटल आकाश गंगा, मेनका, छिद्दरवाला स्थित होटल सम्राट, रायवाला में जायका रेस्टोरेंट, चौहान फैमिली रेस्टोरेंट, होटल च्वाइस, मगन होटल, महर, धरौंदा, संघाई वेडिंग प्वाइंट, भगवान आश्रम में मानकों के अनुरूप अग्नि सुरक्षा इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त संस्थानों ने विभाग से एनओसी नहीं ली है। ऐसे में चारधाम यात्रा के चलते यहां यात्रियों के आवागमन के दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा अति संवेदनशील है। इन सभी को विभाग ने नोटिस थमाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उक्त सभी प्रतिष्ठानों ने अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
------
बिना अग्नि सुरक्षा इंतजाम के चल रहे प्रतिष्ठान
ऋषिकेश। नगर भर में संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के ही संचालित हो रहे। नियमानुसार निर्माण के दौरान ही एनओसी लेना अनिवार्य होता है। अग्निशमन अधिकारी अर्जुन सिंह का कहना है कि जिन्हें नोटिस जारी किया है उनमें कई ऐसे प्रतिष्ठान हैं जो दो साल से संचालित हो रहे हैं, इसके बावजूद उन्होंने एनओसी नहीं ली। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद एक बार पूर्व में भी नोटिस जारी किया जा चुका है। इसी क्रम में दोबारा भी नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि इसके बावजूद एनओजी नहीं ली जाती है तो इसकी रिपोर्ट एसडीएम और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed