{"_id":"5c993656bdec221462308d65","slug":"121553544790-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. निशंक के नामांकन जलूस में पहुंचे ढाई हजार कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. निशंक के नामांकन जलूस में पहुंचे ढाई हजार कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार संसदीय सीट के प्रत्याशी निवर्तमान सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला से हजारों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री के शामिल होने से कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज रहे। सोमवार को लोकसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी निशंक ने अपना नामांकन किया। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से करीब ढाई हजार कार्यकर्ता ने नामांकन जुलूस में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री के विधानसभा डोईवाला, हरिद्वार लोकसभा का हिस्सा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी नामांकन जुलूस में शामिल हुए। नामांकन के लिए भाजपा डोईवाला, भानियावाला और बालावाला मंडल से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम सुबह से ही रवाना होने लगा था। पदाधिकारियों को नामांकन जुलूस के लिए पहले से ही सभी जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। भाजपा लोकसभा चुनाव हरिद्वार क्षेत्र के सह संयोजक करन बोरा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी निशंक के नामांकन जुलूस में डोईवाला विधानसभा से ढाई हजार कार्यकर्ता शामिल हुए थे। नामांकन जुलूस में डोईवाला अध्यक्ष श्रवण प्रधान, भानियावाला अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, पंकज शर्मा, मंदीप बजाज, सुशील जायसवाल, सुबोध जायसवाल, विजय भट्ट, सुरेश सैनी, शैलेंद्र कौर, सरिता जोशी आदि शामिल रहे।