{"_id":"5c61d926bdec2273a74d0597","slug":"121549916454-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीनिंग प्लांट के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रीनिंग प्लांट के विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की कार्यदायी संस्था द्वारा फतेहपुर हाट बाजार के समीप तैयार किए जा रहे स्क्रीनिंग प्लांट से श्मशान घाट तक जाने वाला मार्ग अवरुद्ध होने की संभावना को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि नेशनल हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी की गतिविधियों से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ेगी। डोईवाला परिक्षेत्र में नेशनल हाईवे बनाने का जिम्मा लेने वाली कंपनी फतेहपुर टांडा में स्क्रीनिंग प्लांट, मिक्सर प्लांट आदि स्थापित कर रही है।
जीवनवाला के पूर्व उपप्रधान हरकमल सिंह ने कहा कि कंपनी फतेहपुर हाट बाजार में प्लांट बना रही है, जिससे श्मशान घाट तक जाने वाला मार्ग बाधित हो रहा है। कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह ने कहा कि कंपनी की गतिविधियों से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ेगा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से कंपनी को किसी ओर स्थान पर व्यवस्था बनाने की मांग की है। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह, जसवंत सिंह, गुरविंदर सिंह, अंकुश आदि लोग थे।