फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   किसी भी उम्र में हो सकता है बेस्ट कैंसर

किसी भी उम्र में हो सकता है बेस्ट कैंसर

Fri, 08 Feb 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
किसी भी उम्र में हो सकता है बेस्ट कैंसर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की ओर से टीएचडीसी में ब्रेस्ट कैंसर जनजागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं व छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, उपाय तथा बचाव की जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को आयोजित जागरुकता शिविर में एम्स की प्रो. बीना रवि ने बताया कि किसी भी उम्र की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। लिहाजा 20 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को माहवारी खत्म होने के तीन से चार दिन तक नियमित तौर पर स्तनों की खुद ही जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि स्तन में गांठ या सूजन, खुजली, स्तन का धंसना, आकार में बदलाव का होना, स्तन से खून, मवाद या पानी का रिसाव ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हैं। डीन एकेडमिक प्रो. सुरेखा किशोर ने कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, मगर फिर भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहती हैं। उन्हें अपना समय-समय पर जांच करानी चहिए। इस मौके पर सीनियर रेजिडेंट डॉ. भावना, डॉ. कंचन, डॉ. सुरभि, जेआर डॉ. गीता, इंटर्न जागृति, श्लोका, रामप्यारी, एटलांटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed