फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   स्वतंत्रता सेनानी हमारे राष्ट्र की धरोहर है: धीरेन्द्र

स्वतंत्रता सेनानी हमारे राष्ट्र की धरोहर है: धीरेन्द्र

Sat, 26 Jan 2019 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी हमारे राष्ट्र की धरोहर है: धीरेन्द्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने शुक्रवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी साधू सिहं बिष्ट को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जंगे आजादी के लिए संघर्ष में योगदान देने वाला प्रत्येक योद्धा सम्मान का हकदार है।

डोईवाला के बारूवाला कान्हरवाला क्षेत्र में उनके आवास पर आयोजित सामान्य कार्यक्रम में वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी (98) साधू सिंह बिष्ट का सम्मान किया गया। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और परिजनों की समस्याओं के निदान में सहयोग करेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता करन सिंह बोहरा ने साधू सिंह बिष्ट के संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े लोगों और उनके परिजनों के लिए समाज और सरकार दोनों को मिलकर काम करना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानी साधू सिंह बिष्ट ने सरकार से डोईवाला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मारक बनाने और उनकी आजाद हिंद फौज से जुड़े क्षेत्र के लोगों के नाम शिलापट्ट पर अंकित कराने की मांग की। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी, शिक्षाविद् जेपी गैरोला, पूर्व सैनिक भगत सिंह राणा, अरजिंदर सिंह, अनुज चौधरी, नवीन मिश्रा, विजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed