फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   12 IndiGo flights cancelled, hundreds of passengers stranded

Rishikesh News: इंडिगो की 12 उड़ानें रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे

Sat, 06 Dec 2025 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 06 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
12 IndiGo flights cancelled, hundreds of passengers stranded
देहरादून एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन सैकड़ों यात्रियों के लिए भारी साबित हुआ, जब देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी 12 उड़ानें अचानक रद्द कर दीं। इस अप्रत्याशित फैसले के कारण विभिन्न शहरों से दून आने और यहां से जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट टर्मिनल पर पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, क्योंकि कई यात्री बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों तक फंसे रहे।देहरादून एयरपोर्ट पर पिछले तीन दिनों से इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार को तो नौ विभिन्न शहरों की करीब 12 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जिससे विभिन्न शहरों से देहरादून आने और यहां से जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस समस्या के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर पूरे दिन अफरा तफरी का माहौल रहा। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा फ्लाइट से विभिन्न शहरों को जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से इंडिगो और एएआई के अधिकारी यात्रियों की मदद में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को सौ से अधिक यात्रियों की हेल्प डेस्क के माध्यम से मदद की गई। इस नए संकट के कारण इंडिगो को अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, बंगलूरू, मुंबई से आने वाली 12 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। जबकि मुंबई, बंगलूरू और दिल्ली से आने वाली एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed