{"_id":"5ccca2e5bdec2207755931cf","slug":"11556914917-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमानीवाला में खुलने जा रहे बार का लाइसेंस निरस्त हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमानीवाला में खुलने जा रहे बार का लाइसेंस निरस्त हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कल्याणी सेवा समिति ने ग्रामसभा गुमानीवाला में खुलने जा रहे शराब बार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। इस मामले में उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन भेजा है। शुक्रवार को समिति के सदस्य तहसील परिसर पहुंचे। यहां इन्होंने उप जिलाधिकारी प्रेमलाल को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा गुमानीवाला स्थित एक रेस्टोरेंट को आबकारी विभाग की ओर से बार का लाइसेंस दिया गया है और बहुत ही जल्द यह खुलने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस होटल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्कूल भी है। जिस मार्ग पर होटल है, वहां से बच्चे भी गुजरते हैं। इसके अलावा मात्र 100 मीटर पर पंचायत घर व उप स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक पाठशाला स्थापित है। साथ ही गांव को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे भी है। समिति सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर शराब बार का लाइसेंस निरस्त न हुआ, तो मजबूरन समिति तथा स्थानीय ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन व अनशन करना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अभिलाषा, सुबोधनी, कांति देवी, धनी नेगी, बिसला देवी, विमला, सुशीला रावत, सुमित्रा रयाल, नीलम डोभाल आदि उपस्थित रहे।