फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गंगा किनारे हुए अवैध निर्माणों की जांच को आज पहुंचेगी टीम

गंगा किनारे हुए अवैध निर्माणों की जांच को आज पहुंचेगी टीम

Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
गंगा किनारे हुए अवैध निर्माणों की जांच को आज पहुंचेगी टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गंगा तट पर लगातार हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर एचआरडीए (हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण) अफसर अब हरकत में आए हैं। इसी क्रम में एचआरडीए के सचिव, अधिशासी अभियंता और जेई की टीम मंगलवार को गंगा किनारे हो रहे अवैध निर्माणों का जायजा लेगी। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) और सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के बावजूद जारी अवैध गतिविधियों को लेकर अमर उजाला ने सोमवार कोे खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अफसरों ने तत्परता दिखानी शुरू की है।
विज्ञापन

बता दें कि गंगा तट से 200 मीटर के दायरे में निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है। हकीकत यह है कि आदेशों का पालन केवल कागजों में ही हो रहा है, लोगों ने गंगा तट से 10 मीटर दूरी पर ही अवैध निर्माण कर दिए हैं। पूर्व में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने भी एचआरडीए सहित सभी उपजिलाधिकारियों को गंगा किनारे हुए निर्माणों का ब्योरा देने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद निर्देश और ब्योरे हवा में उड़ गए। असलियत यह है कि वर्तमान में एचआरडीए के पास कोई ऐसी सूची है ही नहीं जो स्पष्ट कर सके कि गंगा किनारे कितने नए पुराने निर्माण हो चुके हैं।
विज्ञापन

नियमों पर अमल की सारी कसरत दफ्तरों में बैठकर चल रही है। इस कार्यप्रणाली का नतीजा यह है कि अफसरों की नाक के नीचे गंगा किनारे कंक्रीट के जंगल खड़े हो गए हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि एचआरडीए के अफसर अब मुनिकीरेती से लेकर वीरपुर खुर्द तक हो रहे अवैध निर्माणों का जायजा लेने का मूड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मंगलवार को सचिव भी ऋषिकेश में रहेंगे। मैं भी आ रहा हूं। पूरी टीम के साथ गंगा किनारे हो रहे अवैध निर्माणों का जायजा लिया जाएगा। नियम विरुद्घ कार्य हो रहे हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- श्याम मोहन शर्मा, अधिशासी अभियंता, एचआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed