{"_id":"5c4a1d0dbdec22736d6a0ac1","slug":"11548360973-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। गन्ना विकास कमीशन की मांग को लेकर चार दिनों से जारी कलमबंद हड़ताल बृहस्पतिवार को मिल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच सहमति बन जाने के बाद समाप्त हो गई। मिल प्रबंधन ने गन्ना समितियां कर्मचारी एसोसिएशन डोईवाला की मांगों को पूरा कराने के लिए शासन स्तर पर प्रयास का आश्वासन दिया है।
उत्तराखंड गन्ना समितियां कर्मचारी एसोसिएशन की डोईवाला इकाई की कलमबंद हड़ताल बीते सोमवार से चल रही थी। एसोसिएशन शुगर मिल पर लंबित गन्ना विकास कमीशन समेत विभिन्न मांगें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रही थी। बृहस्पतिवार को गन्ना समिति अध्यक्ष ईश्वरचंद पाल, गन्ना परिषद अध्यक्ष ताहिर अली, वरिष्ठ भाजपा नेता करन सिंह बोहरा और कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल आदि ने मिल प्रबंधन से बातचीत कराई। इस दौरान तय किया गया कि चीनी मिल की सीसी लिमिट पास होने पर गन्ना विकास कमीशन की अधिक राशि समितियों को दी जाएगी। इसके अलावा वर्षों से लंबित अवशेष भुगतान जल्द दिए जाएंगे। भाजपा नेता करन बोहरा ने शासन स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं के निदान में सहयोग की बात कही। इसके बाद समिति कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इस दौरान चीनी मिल के गन्ना मिल प्रबंधक कासिम अली, त्रिलोक सिंह, रणजोध सिंह ओमप्रकाश कांबोज के अलावा एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सुरेंद्र दत्त, मुहम्मद नदीम, अमित तिवारी, अनुसूया प्रसाद, संतोष नेगी, राजपाल, नौशाद अली, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले सुबह समाजवादी पार्टी के फुरकान अहमद कुरैशी ने आंदोलनरत कर्मचारियों को धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया था।