फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बीईओ को नहीं दिखाए होस्टल संचालन के कागजात

बीईओ को नहीं दिखाए होस्टल संचालन के कागजात

Sat, 30 Mar 2019 01:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बीईओ को नहीं दिखाए होस्टल संचालन के कागजात
चिल्ड्रन होम अकादमी - फोटो : अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डोईवाला को चिल्ड्रन होम भोगपुर का प्रबंधन होस्टल संचालन संबंधी किसी भी तरह का दस्तावेज नहीं दिखा सका। बीईओ ने सभी दस्तावेज होस्टल में ही रखने के लिए निर्देशित किया है। शुक्रवार को डोईवाला के खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह राणा ने चर्चित वासु हत्याकांड के मामले को लेकर चिल्ड्रन होम भोगपुर के विद्यालय और हॉस्टल का दौरा किया। बीईओ को विद्यालय की मान्यता के कागजात तो दिखाए गए परंतु हॉस्टल से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने विद्यालय और हॉस्टल का अलग अलग निरीक्षण भी किया। खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को वह निरीक्षण के लिए गए थे। विद्यालय की मान्यता से संबंधित कागजात विद्यालय द्वारा दिखाए गए। जबकि होस्टल में तैनात जिम्मेदार लोगों के पास होस्टल संचालन को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखाए गए। उन्होंने बताया कि मौजूद लोगों ने सभी कागजात प्रबंधक के पास होने की बात कही है। कहा कि विभाग मामले को गंभीरता से ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed