{"_id":"5c65ce9dbdec2273a1356999","slug":"111550175901-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी प्रतियोगिता में सुमन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी प्रतियोगिता में सुमन प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मॉर्डन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित स्पोर्ट्स लीग के चौथे दिन मेहंदी, शतरंज तथा कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमआईटी में स्पोर्ट्स लीग का शुभारंभ मेहंदी प्रतियोगिता के साथ हुआ। इसमें सभी विभागों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बीएड की सुमन भारद्वाज ने शानदार और कम समय में मेहंदी रचाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आईटी विभाग की सृष्टि व एजूकेशन विभाग की नैना द्वितीय तथा आईटी विभाग की मनीषा भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के निर्णायकों में शिल्पी व जसमीथ कौर रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में आईटी विभाग के राजन गुप्ता प्रथम, एजूकेशन विभाग की पूजा आर्य द्वितीय स्थान पर रहीं। कैरम प्रतियोगिता में आईटी विभाग की संध्या पंवार व नेहा सिंह ने पहला मैच तथा दूसरा मैच आईटी विभाग की नीतू कोठियाल व दीपिका माली ने जीता। इस अवसर पर संस्थान के डॉयरेक्टर रवि जुयाल, अजय तोमर, डॉ. रजनीश पांडे, डॉ. एसबी दुबे, प्रदीप पोखरियाल, डॉ. कौशल्या डंगवाल, डॉ. लिली, डॉ. भारती कौशिक, कामेश यादव, उपेंद्र नौटियाल, कमलेश भट्ट, सुदीप सारस्वत, अखिलेश बिजल्वाण, दर्शन लाल पैन्यूली, प्रेरणा, वैशाली चौहान आदि उपस्थित रहे।