{"_id":"5c4f6039bdec2258bd0c7f60","slug":"111548705849-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने 52 बैंकों को किया नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने 52 बैंकों को किया नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । बैकों की लापरवाही के कारण बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत सभी 52 बैंकों को नोटिस जारी किया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि बैंक शाखाएं सुरक्षा के तय मानकों को सख्ती से लागू करें। सोमवार ये नोटिस ऋषिकेश क्षेत्र में संचालित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक आफ बड़ौदा, आंध्रा बैंक, सिंडिकेट बैंक, एचडीएफसी बैंक की सभी शाखाओं को जारी किए गए हैं।
क्षेत्र में एटीएम कार्ड क्लोनिंग और ठगी के चलते पुलिस ने यह कदम उठाया है। वजह यह है कि बैंक अपनी जिम्मेदारियों का ठीकरा पुलिस पर फोड़कर निश्चिंत हो जाते हैं। इस समस्या के मद्देनजर पुलिस की ओर से बैंकों को उनकी भी जवाबदेही सुनिश्चित करने का नोटिस दिया गया है। नोटिस के मुताबिक बैंक की सभी 52 शाखाओं को एक सप्ताह के अंदर नियमों को लागू करना होगा। निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित बैंक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि सभी बैंकों के प्रबंधकों से कहा गया है कि एटीएम में सुरक्षा गार्ड पुलिस सत्यापन के पश्चात ही तैनात करेंगे। इसके अलावा एटीएम में सीसीटीवी कैमरा, कैमरे की समय-समय पर चेकिंग, सीसीटीवी रिकार्डिंग की जांच, एटीएम क्लोनिंग पर नियंत्रण के लिए स्पेशल टीम गठित करने को कहा गया है। कोतवाल ने बताया कि सभी बैंकों से कहा गया है कि एटीएम में कैश डालने वाली टीम यह सुनिश्चित करे कि एटीएम के अंदर किसी भी प्रकार की क्लोनिंग डिवाइस, ब्लुटूथ सिस्टम या अन्य किसी प्रकार का यंत्र न लगाया गया हो।