फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   प्रभु का स्मरण करने से मिट जाते हैं पाप

प्रभु का स्मरण करने से मिट जाते हैं पाप

Thu, 14 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रभु का स्मरण करने से मिट जाते हैं पाप
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । श्री हरि संन्यास आश्रम की ओर से 40वां निर्वाण महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर बह्मलीन माता सावित्री देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर वार्षिक भक्ति ज्ञान महोत्सव के साथ ही रुद्राभिषेक, दुर्गा सप्तसती का पाठ किया गया। इसके बाद बह्मलीन माता सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। आश्रम के महंत स्वामी धर्मानंद गिरि ने कहा कि माता सावित्री ने अपना जीवन मानव की सेवा में बिताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संसार में पाप संताप को दूर करने का एक मात्र साधन प्रभु का स्मरण है। इस मौके पर पूजा अर्चना के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया, इसमें सभी भक्तों ने आहुति डालकर पुण्य लाभ कमाया। इसके बाद प्रसाद के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी केवलानंद, पंडित शंभू प्रसाद, त्रिभुवन कंबोज, राजेंद्र तायल, पवन देवी, मनोहर पाल, अमरप्रीत सिंह, बाला कुमारी, ममता, अंजू, बीना कंबोज, नवनीत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed