फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   रायवाला में अब लकड़बग्घे की आहट से दहशत

रायवाला में अब लकड़बग्घे की आहट से दहशत

Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
रायवाला में अब लकड़बग्घे की आहट से दहशत
Rajaji National Park - फोटो : outlooktraveller
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे गांवों में गुलदार, हाथी के बाद अब लकड़बग्घा की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी क्षेत्र में घुसे लकड़बग्घा ने एक घर के आंगन में घुसकर पालतू कुत्ते को उठाने की कोशिश की। रविवार की देर रात करीब दो बजे नेशनल हाइवे किनारे स्थित खांडगांव निवासी मुनेंद्र सिंह नेगी और राजेंद्र सिंह नेगी के घर के आंगन में घुसकर लकड़बग्घा ने कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे उठा कर ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसी बीच गृह स्वामी मुनेंद्र सिंह नेगी की आंख खुली तो वे कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर आए। उन्होंने देखा बरामदे से उनके पालतू कुत्ते को लकड़बग्घा खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। शोर मचाते हुए मुनेंद्र सिंह ने लकड़बग्घा को भगाने की कोशिश की। आवाज सुनकर लकड़बग्घा ने कुत्ते को घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छोड़कर दिया और भाग गया। रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि मोतीचूर रेंज में दो से तीन लकड़बग्घा हैं। किंतु आबादी क्षेत्र में इनकी चहलकदमी कम ही रहती है। यह अपने दमदार जबड़े और अपनी पाचन शक्ति के चलते सड़े गले सभी प्रकार के भोजन को पचाने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed