फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   100 potholes on the road of 20 km

20 किलोमीटर की सड़क पर 100 गड्ढे

Wed, 31 Aug 2016 01:51 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Wed, 31 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
100 potholes on the road of 20 km
सड़क - फोटो : amar ujala
20 किलोमीटर सड़क पर 100 गड्ढे, यानी हर एक किलोमीटर के सफर में पांच गड्ढे। यह हाल है लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा मोटर मार्ग का। जिस पर पीडब्ल्यूडी ने करीब एक साल पहले मरम्मतीकरण और हॉटमिक्स कार्य के लिए 84 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन, कार्य के बाद स्थिति सुधरने के बजाए और ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन


ऐसे में कहीं न कहीं यह साबित होता है कि कार्य को सही तरीके से नहीं किया गया। गुणवत्ता से समझौता हुआ है। जिसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। खैर, अब भी शिकायत के बावजूद पीडब्ल्यूडी कार्य करने को तैयार नहीं है। महकमे के अधिकारियों का कहना है कि बजट का अभाव है, हम रोड नहीं बना सकते। 
विज्ञापन


अप्रैल 2015 में पीडब्ल्यूडी दुगड्डा ने बैराज से फूलचट्टी तक 20 किलोमीटर सड़क का करीब 84 लाख रुपये की लागत से हॉटमिक्स और मरम्मतीकरण का कार्य किया था। लेकिन, सालभर बीतते-बीतते लक्ष्मणझूला से फूलचट्टी तक करीब पांच किलोमीटर रोड बदहाल हो गई। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों को पार करते हुए वाहनों के टायर अक्सर पंचर हो जा रहे हैं। सड़क के उखड़े डामर से वाहन फिसल रहे है। जिस कारण हर समय दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रशांत बड़ोनी का कहना है कि सड़क हॉटमिक्स निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। जिस कारण सालभर में ही हॉटमिक्स उखड़ गया है। उन्होंने सड़क पर हुए कार्यो की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन 
लक्ष्मणझूला टूरिस्ट टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भगत सिंह पयाल के मुताबिक इस मार्ग से नीलकंठ महादेव के लिए रोजाना हजारों की संख्या में यूनियन के  साथ ही व्यक्तिगत वाहन गुजरते हैं। यही नहीं गैंडखाल, कांडी, सिलोगी पहाड़ी क्षेत्रों के वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों के साथ ही यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं। 

खराब हो रहे वाहनों के टायर 
खस्ताहाल सड़क में सफर के दौरान तमाम वाहनों के टायर खराब हो रहे हैं। जिसके चलते वाहन चालकों पर हजारों रुपये का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 


अधिक बारिश होने से लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। जिसके कारण हॉटमिक्स उखड़ा है। सड़क मरम्मतीकरण के लिए शासन को रिन्यूवल प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - रंजित भंडारी, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा, उपखंड लक्ष्मणझूला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed