फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   10 thong English driver left alcohol

दस पेटी अंग्रेजी शराब छोड़ भागा चालक

Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
10 thong English driver left alcohol
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग जगहों से 10 पेटी अंग्रेजी शराब, 18 अदे अंग्रेजी शराब और 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को खदरी रोड पॉलीटेक्निक कॉलेज श्यामपुर ऋषिकेश के पास एक स्विफ्ट डिजायर नंबर यूके 17-टीए-0423 को रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी को चेक किया तो उसके अंदर से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कोतवाली पुलिस ने वाहन सीज कर आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

उधर मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश के पास एक संदिग्ध युवक सचिन जाटव, निवासी न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश को रोककर चेक किया तो उसके पास से एक कट्टे में 18 अदे अंग्रेजी शराब बरामद हुए। उधर दूसरी ओर गंगानगर रेलवे गुफा के पास चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक स्कूटी चालक दीपक कुमार, निवासी झुग्गी झोपड़ी शांतिनगर ऋषिकेश को रोककर चेक किया तो उसके पास एक प्लास्टिक की कैन में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed