फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   10

बैकडोर से हो रही भर्तियों का आप ने किया विरोध

Fri, 10 Sep 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
10
नेपाली फार्म तिराहे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल के बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार के मामले के खुलासे के बाद आप प्रदेश सरकार के खिलाफ मुखर हो गई है। आप कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नेपाली फार्म स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के सपने छीनने का काम कर रही है। बैकडोर से भर्तियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहा है। विधानसभा अध्यक्ष एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल की मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर नियुक्ति बैकडोर से हुई। उन्होंने कहा कि सरकार अपने चहेतों को बैकडोर से रोजगार दे रही है। संगठन मंत्री दिनेश असवाल ने कहा, कि भाजपा उत्तराखंड में युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, उसे रोजगार नहीं मिल पा रहा है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि अब उत्तराखंड में एक सुव्यवस्थित सरकार की आवश्यकता महसूस की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुलियाल, ज्ञान रावत, मंजू शर्मा, लालमणि रतूड़ी, अमन नौटियाल, शुभम रावत, जयेंद्र तड़ियाल, सुनील दत्त सेमवाल, देवराज नेगी आदि थे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के माध्यम से रोजगार देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार के रोजगार घोटाले को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप कार्यकर्ता दोपहर में तहसील में एकत्रित हुए और रोजगार देने में विफल हुई सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री अशोक सेमवाल ने कहा कि प्लेसमेंट एजेंसियां द्वारा बेरोजगारों से डोनेशन और सिक्योरिटी आदि के नाम पर गुमराह कर रही है। सरकार की खामोशी समझ से परे है। कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित बेरोजगार सरकार से रोजगार की आस कर रहे है। लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। आप नेता गणेश कुड़ियाल और राजू मौर्य ने कहा कि योग्यता रखने वाले युवाओं का हक मारा जा रहा है। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए संगठन संघर्ष करेगा। प्रदर्श्ज्ञन में रघुवीर सिंह, भरत सिंह, शुभम, विनोद कुमार, रिंकू राठौर, शमशाद, तालिब, प्रदीप, विजय पाठक, सागर हांडा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed