फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   remains found in Corbett was 7th century

कार्बेट में मिले निर्माण 7वीं सदी के अवशेष

Sat, 21 Sep 2013 12:11 AM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Sep 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
remains found in Corbett was 7th century

कार्बेट नेशनल पार्क के संरक्षित वन क्षेत्र स्थित निर्माण अवशेष 7वीं सदी के ही हैं। इनका नाता कत्यूरी शासनकाल के वैराट पत्तन से ही है।

विज्ञापन


अभी तक इन्हें ‘रिमेंस आफ एंसियेंट आर्किटेक्चर’ की श्रेणी में रखा गया था। तय किया जाना था कि 1920 में नोटिफाई हुए वैराट पत्तन अवशेषों से इनका लेना-देना है या नहीं।
विज्ञापन


पढ़ें, तैयार रहिए...बदरीनाथ अब दूर नहीं!

रिपोर्ट महानिदेशालय को भजी
आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) के दून सर्किल के अधिकारियों ने सर्वे के बाद इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एएसआई के नई दिल्ली स्थित महानिदेशालय को भजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन्हें पुन: संरक्षित धरोहरों की सूची में शामिल किया जाए या नहीं, यह फैसला महानिदेशालय स्तर से ही होगा। इससे पहले सर्वे के लिए गई एएसआई की टीम को बैरंग लौटना पड़ा था, क्योंकि संरक्षित क्षेत्र में सर्वे की इजाजत नहीं थी।

पढ़ें, बड़ी खबरः रामदेव को लंदन हवाई अड्डे पर रोका


इसलिए जरूरत पड़ी सर्वे की
कुमाऊं स्थित द्वाराहाट के 16वीं सदी के कुटुंबरी देवी मंदिर समेत सहारनपुर स्थित खेड़ा की बनी और कार्बेट के इसी ‘रिमेंस आफ एंसियेंट आर्किटेक्चर’ के अस्तित्व को लेकर सवाल उठे थे।

पढ़ें, ...यहां पिंडदान से धुलेंगे 21 जन्मों के पाप

कहा गया था कि धरोहरों का अस्तित्व है ही नहीं और एएसआई के कागजों में संरक्षण हो रहा है। इसके अलावा सीमांकन में गड़बड़ी का भी मामला उठा था। इस पर एएसआई की तरफ से सर्वे के बाद गैर-मौजूद धरोहरों को डि-प्रोटेक्ट करने की कवायद शुरू हुई।

यह गलती भी होगी दूर
खेड़ा की बनी की गलती भी दूर की जाएगी। आगरा सर्किल से जब दून सर्किल की सीमाएं जुदा हुईं तो यह स्थान सहारनपुर की बेहट तहसील के हिस्से आया, लेकिन कागजों में इसका संरक्षण अभी तक हरिद्वार जिले में किया जा रहा है।

पढ़ें, केदारनाथः मिल गया भोले का नाग...

इनका है कहना
सर्वे रिपोर्ट महानिदेशालय को भेज दी गई है, अब इस पर निर्णय वहीं से लिया जाना है।
- अतुल भार्गव, सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलाजिस्ट, एएसआई (दून सर्किल)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed