{"_id":"572dd8614f1c1b61145cf296","slug":"protest-against-problem-in-dharmapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर की समस्याओं पर भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर की समस्याओं पर भाजपा का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 May 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइन का कार्य पूरा न होने समेत विभिन्न समस्याओं पर भाजपा ने पेयजल निगम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने अधिशासी अभियंता का घेराव भी किया। अधिशासी अभियंता ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग मंडल महामंत्री महेश पांडे के नेतृत्व में कौलागढ़ रोड स्थित पेयजल निगम के कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। निगम अधिकारियों ने कुछ लोगों को अधिशासी अभियंता विकास कुमार से मिलाने की बात कही।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता का घेराव
इस पर वहां मौजूद कार्यकर्ता गुस्सा गए और अधिशासी अभियंता का घेराव कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि दीपनगर वार्ड के अंतर्गत जल निगम द्वारा डाली जा रही सीवर लाइन का कार्य एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। चमनपुरी, ब्रह्मपुरी, लोहियानगर, राजीवनगर में अमृत योजना के तहत नए ट्यूबवेल और नई लाइन स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन
पानी की समस्या और पुरानी लाइन की वजह से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। क्लेमनटाउन में ट्यूबवेल लगे चार साल हो गए हैं, जल निगम द्वारा वहां नई लाइन नहीं बिछाई गई है। मोरोवाला, टर्नर रोड की 13 गलियां, गुरुद्वारा कालोनी में दो किलोमीटर की नई लाइन बिछाई जाए।
अधिशासी अभियंता के सकारात्मक आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में महेश पांडे, सतीश कश्यप, विनोद रांगड़, दिनेश सती, देवेंद्र दत्त पैन्यूली, वरुण वालिया, दिनेश थपलियाल, टीकाराम बंगवाल, वीरेंद्र गुंसाई, खेमदत्त भट्ट आदि शामिल रहे।