{"_id":"af1ab16a-ef0f-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"problem-of-identity-for-uttarakhand-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पीड़ितों के सामने अब पहचान का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पीड़ितों के सामने अब पहचान का संकट
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड आपदा में सब कुछ गंवा चुके लोगों को अपनी पहचान के साक्ष्य खुद जुटाने होंगे। इससे उनके ऊपर दोहरा संकट खड़ा होने जा रहा है। राहत के लिए बने मानक पीड़ितों के सामने कुछ व्यावहारिक परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
खासकर वह लोग जिनका सब कुछ बह चुका है और बताने दिखाने को उनके पास कोई कागजात नहीं है। लापता सदस्य को मृतक मानते हुए पांच लाख की राहत राशि पाने को एफिडेविट देने के साथ साबित करना होगा कि वह आपदा वाले दिन 16 और 17 जून को क्षेत्र में मौजूद था।
विज्ञापन
आपदा पीड़ितों को सरकारी इमदाद पाने को अधिकारियों के सामने अपनी पहचान बताने को गवाह लाने पड़ रहे हैं। कितना नुकसान हुआ और क्या बहा इसका ब्यौरा आस-पड़ोस वालों की गवाही से तय हो रहा है।
विज्ञापन
राशि के वितरण में फर्जीवाडे़ से डरे अधिकारी पहचान की पुष्टि करने को हर तरीका अपना रहे हैं। उन्हें डर है कि गड़बड़ी की शिकायतें आईं तो जांच झेलना भारी पड़ेगा। अधिकारियों का यह भय पीड़ितों पर भारी पड़ रहा है।
'पहचान की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। जिस तरह से जाति और निवास प्रमाण पत्र के संबंध में पटवारी गांव के लोगों से बातचीत कर सूचना जुटाता है, उसी तरह इसमें भी किया जा सकता है। जरूरी नहीं कि हर सूचना कागजी साक्ष्य से ही एकत्र हो।'
- एसएस रावत, सचिव कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन